CCC Course कैसे करें : Eligibility, Course Fees, Syllabus

CCC एक कंप्यूटर कोर्स है। इस कोर्स को करने के दो तरीके हैं। एक तरीका तो यह है कि आप NIELIT की WEBSITE पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको exam fees  देनी होगी और दूसरा तरीका यह है कि आप NIELIT से मान्यता प्राप्त किसी भी इंस्टिट्यूट से इसकी कोचिंग ले सकते हैं। अगर आप कंप्यूटर से क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं तो यह कोर्स बड़ा अच्छा है। 

जैसे हम सब जानते हैं कि आज का भारत डिजिटल देश बन गया है। और इसमें कंप्यूटर का बहुत बड़ा योगदान है। डिजिटल भारत में कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। कंप्यूटर में लोगों की जिंदगी बहुत आसान बना दी है। क्योंकि ज्यादातर काम कंप्यूटर पर आधारित है और इसीलिए लोग कंप्यूटर की तरफ जा रहे हैं। टेक्नोलॉजी बहुत ADVANCE हो चुकी है। तो आज की युवा पीढ़ी भी कंप्यूटर का कोर्स करके अपना कैरियर सेट करना चाहती हैं। तो इसके लिए CCC COURSE बहुत उत्तम विचार हैं। यदि आप मेरे से भी कोई यह कोर्स करना चाहता है तो दसवीं के बाद कर सकते हैं। 

चलो अब हम आपको इस कोर्स के बारे में बताते हैं। इस की फुल फॉर्म क्या है, इसको कैसे कर सकते हैं, इसको करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और इसको कितनी देर में किया जा सकता है।

Full Form of CCC

What is a CCC Course?

CCC एक diploma course है। यह कोर्स NIELIT (NATIONAL INSTITUTE OF ELECTRONIC $ INFORMATION TECHNOLOGY) द्वारा चलाया जाता है। इस कोर्स का Main motive लोगों को कंप्यूटर में expert बनाना है। इस कोर्स में आप को मेल करना, प्रेजेंटेशन बनाना, पत्र लिखना, इंटरनेट के बारे में सिखाया जाता है।

जैसे कि हम सब जानते हैं कि कोई भी काम हो चाहे वह सरकारी है या प्राइवेट कंपनी का कंप्यूटर के बिना संभव नहीं है। आप किसी भी क्षेत्र में नौकरी लेना चाहते हैं तो उसके लिए कंप्यूटर जरूरी है तो आप CCC कोर्स करके नौकरी हासिल कर सकते हैं।

जैसे कि आपको पहले ही बताया गया है कि दसवीं के बाद भी आप यह कोर्स कर सकते हैं। जब आपका कोर्स कंप्लीट हो जाता है और आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं जैसे कि क्लर्क, पटवारी आदि में; तो आप इसके लिए capable हो जाते हैं क्योंकि यह जॉब हासिल करने के लिए कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी है।

Check RRB group D syllabus

ELIGIBILITY FOR CCC COURSE

CCC कोर्स करने के लिए आपके पास 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके बाद आप यह कोर्स करना चाहते हैं। क्योंकि यह कोर्स करने के बाद आप किसी भी प्राइवेट या सरकारी कंपनी में काम करने के योग्य हो जाते हो।

CCC COURSE FEES

जैसे कि आपको बताया गया है इस कोर्स को करने के दो तरीके हैं। आप इसको ऑनलाइन भी कर सकते हैं और इंस्टिट्यूट से भी कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन करना चाहते हैं और ऑनलाइन एग्जाम देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ₹590 फीस देनी होगी और दूसरा तरीका यह है कि आप इसे NIELIT से मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से कर सकते हैं। इसके लिए आपको 3000 से 3500 तक की हर महीने फीस देनी होगी। आप चाहे तो यह फेस इकट्ठे भी दे सकते हैं या किस्तों में भी दे सकते हैं। अलग-अलग इंस्टिट्यूट की फीस अलग-अलग होगी।

CCC Course Duration Time

यह एक डिप्लोमा कोर्स है। इसको खत्म करने का समय 80 दिन या 80 घंटे होता है। यह कंप्यूटर कोर्स है तो इसमें कंप्यूटर के Related सारी Information बताई जाती है। यह 2 languages Hindi $ English में बताई जाती है।

THEORY            –     25 HOURS

TUTORIALS       –     5 HOURS

PRACTICAL       –     50 HOURS

CCC Syllabus 2024

CCC कोर्स खास तौर पर Freshers के लिए बनाया गया है। क्योंकि उनको कंप्यूटर की बिल्कुल भी knowledge नहीं होती। इसीलिए उनके लिए इस कोर्स का बहुत फायदा है। अगर इस कोर्स के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है तो आप market से इसकी book खरीद सकते हैं और exam की तैयारी कर सकते हैं और अगर आप institute  से exam देना चाहते हैं तो वह आपको इसके notes provide  करेंगे। Exam  में 100 multiple type questions आते हैं। अब हम आपको इसके syllabus  के बारे में बताएंगे:-

1.Introduction to computer

2.Microsoft office word

3.Microsoft office excel

4.Basic finance terms

5.Introduction to GUI operating system

6.Microsoft office PowerPoint

7.Computer communication and internet

HOW to Enroll to CCC Course in 2024?

हमने आपको पहले ही बता दिया है कि भी इस कोर्स को करने के दो तरीके हैं- ऑनलाइन और ऑफलाइन। ऑनलाइन यह 3 महीने का कोर्स है। जिसमें आपको फीस के साथ साथ समय भी देना पड़ता है।

अगर आप ONLINE COURSE करना चाहते हैं तो आप को NIELIT की WEBSITE पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही आप ऑनलाइन EXAM दे सकते हैं।

Exam के लिए आपको अलग से कंप्यूटर दिया जाएगा जिस पर आप को exam देना है। Exam में आपको 100 multiple type questions आएंगे, जिसे आपको solve करना है।

Check process to Join RPF

RESULT

CCC result grades के accordingly होता है। इसके लिए आप को 50% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने होते हैं। इसका रिजल्ट exam के 15 दिन बाद declare होता है। आओ अब आपको इसके अंक grades के हिसाब से बताएं:-

        Correct AnswerGrade
50 to 54D
55 to 64C
65 to 74B
75 to 84A

BENEFITS OF CCC COURSE:

CCC Course करने के बहुत से फायदे हैं। अगर आपके पास 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट है तो आप यह कोर्स करने के योग्य हैं। इसके साथ अगर आप किसी सरकारी या प्राइवेट कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो वहां यह कोर्स बहुत काम आता है। क्योंकि इसमें आपको माइक्रोसॉफ्ट एक्सल, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट, इंटरनेट आदि की जानकारी दी जाती है। जो कि एक नौकरी करने वाले आदमी के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ साथ इस कोर्स का certificate भी होना जरूरी है।

How to Download CCC Certificate?

CCC Certificate download करने के लिए आपको इसकी official website पर जाना होगा। यह certificate exam के एक महीने बाद upload कर दिया जाता है।

इसकी official website http://www.nielit.gov.in/certificate है। जिससे आप certificate download कर सकते हैं और आप NIELIT E-certificate portal पर भी download कर सकते हैं। 

Leave a Comment