Days and Dates

Check Bihar Bhulekh Khasara Khatauni Online 2023 (बिहार भूलेख खसरा खतौनी कैसे चेक करें?)

Check Bihar Land Record, Bhulekh, Bihar Bhulekh Khasara Khatauni Online using simple steps.

सभी राज्य सरकार द्वारा जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने भी बिहार अपना खाता पोर्टल का आरंभ किया है। बिहार अपना खाता पोर्टल पर बिहार की भूमि से संबंधित सभी जानकारी लिखित रूप में प्राप्त की जा सकती है। भूलेख को विभिन्न नामों से भी जाना जाता है जैसे जमाबंदी, भूमि अभिलेख, भूमि का बयारा, खेत के कागजात, खाता आदि। इस पोर्टल को राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। बिहार के वह सभी नागरिक जो भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, बिहार के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से चयनित सुविधा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इस पोर्टल पर बिहार के नक्शे से संबंधित भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बिहार अपना खाता पोर्टल पर से डाउनलोड किए हुए दस्तावेजों को लोन लेने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बिहार भूमि अभिलेख (Bihar Bhumi Abhilekh)

बिहार राज्य के लोग अब घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल पर ही अपनी भूमि खेती और जमाबंदी से जुड़ी सभी जानकारी को बड़ी सरलता से हासिल कर सकते हैं। अब लोगों को पटवार खाने और तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और ना ही किसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदक को बिहार लैंड रिकॉर्ड्स की कॉपी में जमीन के  मालिक का नाम, क्षेत्रफल, खाता संख्या, भूमि वर्गीकरण, तहसील, गांव के नाम के साथ साथ बाकी हर जगह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर अपनी भूमि की पूरी जानकारी प्राप्त करके आवेदक जमीन पर मालिकाना हक जमा सकता है।

बिहार अपना खाता ऑनलाइन पोर्टल के लाभ

  • राज्यों के लोग अब राजस्व और भूमि सुधार विभाग पोर्टल के द्वारा भूमि से जुड़ी सभी जानकारी को अपने घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके साथ ही आवेदक अपना खाता जमाबंदी नकल और भूमि नक्शा का ऑनलाइन प्रिंट भी ले सकते हैं।
  • इस योजना के तहत राज्यों के लोग अपना खसरा नंबर और जमाबंदी नंबर डालकर अपनी भूमि का नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस ऑनलाइन सुविधा की वजह से राज्य के नागरिकों के समय की बचत भी होगी और लोगों को पटवार खाने के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
  • सुविधा का लाभ राज्य के जिन लोगों के पास भूमि है, वह सभी उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के जरिए भूमि से जुड़े कई विवादों सालों से बिहार कोर्ट में चल रहे हैं या पारिवारिक विवाद आदि पर भी लो रोक दाम लगेगी। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के हर व्यक्ति को यह अधिकार है कि वह सभी जानकारी बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।

बिहार अपना खाता (जमाबंदी, खसरा संख्या, जमीन अभिलेख) की जांच कैसे करें

  • सर्वप्रथम लाभार्थी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिशल वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/lrc/CitizenHome.html पर जाना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदक के सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आवेदक को एक नक्शा दिखाई देगा। इस नक्शे में से अपने जिले, शहर का चयन करना होगा चयन करने के बाद जिले से संबंधित आवेदक को अंचल दिखाई देंगे जिसमें कुल अंचल मौजा खातेदारी और खसरा की जानकारी दिखाई देगी।
  • अपनी इच्छा अनुसार अचल चुनने के बाद आवेदक को कंप्यूटर स्क्रीन के बाएं तरफ अचल के मौजूद सभी मौजा की जानकारी दिखाई देने लगेगी। अब आवेदक उस मौजा का चयन अपने तरीके से कर सकता है।
  • पहला सबसे पहले दिखाए गए मोजे में से आवेदक कोअपने मोजे का चयन करना होगा। यदि आवेदक मुझे को तुरंत देखना चाहता है तो कीबोर्ड पर उसका पहला अक्षर चुनें।
  • दूसरा यदि आवेदक मौजा के समस्त खातों को केदेखना चाहता है तो खाता संख्या से देखें या फिर खातेदारी के नाम से देखें।
  • सभी जानकारी और सभी विकल्प चुनने के बाद खाता खोजें से विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदक को अपना नाम खाता संख्या तथा खसरा नंबर संबंधित कई आंकड़े दिखाई देंगे, जहां पर आवेदक को अधिकार अभिलेख करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आवेदक को अपनी खाते की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद वह इसका प्रिंटआउट भी ले सकता है।

बिहार भूलेख खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले लाभार्थी को बिहार भूमि की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदक के सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आवेदक को जमाबंदी पंजी देखी का ऑप्शन दिखाई देगा। आवेदक को इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आवेदक के सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आवेदक को एक नक्शा दिखाई देगा जहां उसे अपने जिले का चयन करना होगा। जिले चयन करने के बाद आवेदक को सर्कल को चुनना होगा। फिर आवेदक के सामने आगे का पेज खुल जाएगा।
  • आवेदक को अगले पेज पर कुछ जानकारी जैसे हल्का नंबर मौजा नंबर आदि सभी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदक को search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदक को बिहार भूलेख खसरा खतौनी नकल देखें का ऑप्शन क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आवेदक के सामने उसकी जमीन की पूरी जानकारी आ जाएगी।

भूमि नक्शा जानकारी की विशेषताएं (Bihar Bhumi Naksha)

  • बिहार भूमि लेख ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से कोई भी नागरिक किसी भी समय अपना भूमि खसरा नंबर या भूमि जमा नंबर ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • पहले भूमि के संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारी के दफ्तर जाना पड़ता था, पर अब ऐसा नहीं होगा, सब जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध की गई है।
  • किसान भाई अब खसरा खतौनी या फिर भूमि लेख की सभी जानकारी इंटरनेट के जरिए प्राप्त कर पाएंगे
  • बिहार प्रदेश में मौजूद सभी भूमि का उल्लेख यहां पर उपलब्ध हो जाएगा।
  •  प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल भारत बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने यह कदम लिया है।

अगर आवेदक अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो यह उसके यह सही अवसर है कि वह ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से बिना किसी परेशानी के पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है। टेक्नोलॉजी की वजह से आज दुनिया बहुत प्रगति कर चुकी है। इस योजना से पहले लोगों को लैंड रिकॉर्ड के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे, पर आज के टेक्नोलॉजी के समय में वह घर बैठे हैं, बिहार अपना खाता पोर्टल की सहायता से जमीन से जुड़ी सभी जानकारी बिना किसी असुविधा के प्राप्त कर सकते हैं।

Team Edudwar

Editorial Team Edudwar.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button