परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले एक छात्र के लिए सटीक पाठ्यक्रम जानना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आपने अपनी कक्षा 10 वीं में एक विषय के रूप में हिंदी का चयन किया है तो आपको Up Board Class 10th Hindi Syllabus 2023-24 के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। सिलेबस दिशानिर्देश प्रदान करता है जिसके द्वारा एक छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकता है। UP Board Class 10 Hindi Syllabus 2023 से जुडी सभी जानकारी इस पोस्ट में विस्तृत तरीके से प्रदान की गई है। विद्यार्थियों से अनुरोध है इस पोस्ट को पूरा पढ़े जिससे वह पूरी जानकारी प्राप्त कर सके.
UP Board 10th Class Hindi Syllabus 2023-24
यूपी बोर्ड 10 वीं कक्षा के हिंदी विषय की लिखित परीक्षा 70 मार्क्स की होगी। विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन पर 30 अंक दिए जाएंगे।
Examination
परीक्षा |
Maximum Marks
अधिकतम अंक |
Written Exam
लिखित परीक्षा |
70 Marks/ 70 अंक |
Internal Assessment
आंतरिक मूल्यांकन |
30 Marks/ 30 अंक |
Total/ योग | 100 Marks/ 100 अंक |
UP Board 10th Class Syllabus of Hindi Subject (लिखित परीक्षा) – 70 अंक
यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं के हिंदी विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम इस प्रकार है।
- हिंदी गद्य
- हिंदी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (शुक्ल तथा शुक््लोत्तर युग)
- हिन्दी पद्य का विकास का संक्षिप्त परिचय (रीतिकाल तथा आधुनिक काल)
- गद्य हेतु निर्धारित पाठ्य वस्तु से
- सन्दर्भ
- रेखांकित अंश की व्याख्या
- तथ्यपरक प्रश्न
- काव्य हेतु निर्धारित पाठ्य वस्तु से
- सन्दर्भ
- व्याख्या
- काव्य सौन्दर्य
- संस्कृत गद्यांश अथवा पद्यांश का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद
- निर्धारित पाठों के लेखकों एवं कवियों के जीवन परिचय एवं रचनायें
- संस्कृत के निर्धारित पाठ
- संस्कृत के निर्धारित पाठों से कण्ठस्थ एक श्लोक (जो प्रश्नपत्र में न आया हो)
- संस्कृत के निर्धारित पाठों पर आधारित दो अति लघूत्तरीय प्रश्नों का संस्कृत में उत्तर
- काव्य सौन्दर्य के तत्व
- रस-(हास्य एवं करूण रस की परिभाषा, उदाहरण, पहचान)
- अलंकार-(अर्थालंकार) उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा
- छन्द-सोरठा, रोला (लक्षण, उदाहरण, पहचान)
- हिन्दी व्याकरण-शब्द रचना के तत्व
- उपसर्ग-अ, अन, अधि, अप, अनु, उप, सह, निर्, अभि, परि, सु।
- प्रत्यय-आई, त्व, ता, पन, वा, हट, वट।
- समास-द्वन्द्द, द्विगु, कर्मधारय, बहुव्रीहि।
- तत्सम शब्द
- पर्यायवाची
- सस्कृत व्याकरण एव अनुवाद-
- सन्धि-यण, वृद्धि (परिभाषा, उदाहरण, पहचान)
- शब्द रूप (सभी विभक्तियों एवं वचनों में) संज्ञा-फल, मति, मधु, नदी। सर्वनाम-तद्, युष्मद् |
- धातु रूप (लट्, लोट, लूट, विधिलिंग, लड् लकारों में) पठ, हस्, दृश, पच्।
- हिन्दी के सरल वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद।
- निबन्ध रचना-वैज्ञानिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक समस्याओं पर आधारित एवं जनसंख्या स्वास्थ्य शिक्षा, पर्यावरण एवं यातायात के नियम पर आधारित विषय।
- खण्ड काव्य-संक्षिप्त कथावस्तु, घटनायें, चरित्र-चित्रण
आन्तरिक मूल्यांकन-(प्रत्येक दो माह के अन्तिम सप्ताह में) – 30 अंक
- 10 अंक-वाचन (भाषण, वाद-विवाद, विचारों की अभिव्यक्ति आदि)
- 10 अंक-व्याकरण सम्बन्धी
- 10 अंक-सृजनात्मक निबन्ध, नाटक, कहानी, कविता, अपठित आदि।
निर्धारित पाठ्य वस्तु/ Study Material
गद्य हेतु-
- मित्रता – राम चन्द्र शुक्ल
- ममता – जयशंकर प्रसाद
- क्या लिखूँ – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
- भारतीय संस्कृति – राजेन्द्र प्रसाद
- ईर्ष्या तू न गयी मेरे मन से – रामघारी सिंह दिनकर
- अजन्ता – भगवत शरण उपाध्याय
- पानी में चंदा और चाँद पर आदमी – जय प्रकाश भारती
काव्य हेतु-
- सूरदास – पद
- तुलसीदास – धनुष भंग, वन पथ पर
- रसखान – सवैये, कवित्त
- बिहारी लाल – भक्ति नीति
- सुमित्रानन्दन पंत – चींटी, चन्द्रलोक में प्रथम बार
- महादेवी वर्मा – हिमालय से, वर्षा सुन्दरी के प्रति
- रामनरेश त्रिपाठी – स्वदेश प्रेम
- माखन लाल चतुर्वेदी – पुष्प की अभिलाषा, जवानी
- सुभद्रा कुमारी चौहान – झांसी की रानी की समाधि पर
- मैथिलीषरण गुप्त – भारतमाता का मंदिर यह
- केदार नाथ सिंह – नदी
- अशोक बाजपेयी – युवा जंगल, भाषा एकमात्र अनन्त है
- ष्याम नारायण पाण्डेय – हल्दीघाटी
संस्कृत हेतु निर्धारित पाठ्य वस्तु/ study material
वाराणसी, अन्योक्तिविलास:, वीर: वीरेण पूज्यते, प्रबुद्धों ग्रामीण. देशभक्त: चन्द्रशेखरः, केन कि वर्धते:, छांदोग्योपनिषद षष्ठोध्यायः से आरूणि ष्वेतकेतु संवाद:, भारतीया: संस्कृतिः, जीवन-सूत्राणि।
खण्ड काव्य
खण्ड काव्य के लिये अध्ययन सामग्री आपके जिले पर निर्भर करती है जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
क्रमांक पुस्तक का नाम | प्रकाशक का नाम | अनुदानित जिले |
मुक्तिदूत | अशोक कुमार अग्रवाल, 43, चाहचन्द रोड, प्रयागराज | आगरा, बस्ती, गाजीपुर, फतेहपुर, बाराबंकी, उन्नाव |
ज्योति जवाहर | मोहन प्रकाशन, जवाहर नगर, कानपुर | कानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, ललितपुर, रामपुर, गोण्डा |
अग्रपूजा | छअग्रपूजा हिन्दी भवन, 63 टैगोर नगर, प्रयागराज | आजमगढ़, मथुरा, प्रयागराज |
मेवाड़ मुकुट | शंकर प्रकाशन, 8,/98 आर्यनगर, कानपुर | बुलन्दशहर, देवरिया, बरेली, सुल्तानपुर, सीतापुर, बहराइच |
जय सुभाष | रोहिताश्व प्रकाशन, 368 मालती सदन, ऐशबाग, लखनऊ | सहारनपुर, फैजाबाद, बांदा, झांसी,
लखनऊ, हरदोई |
मातृ भूमि के लिये | आधुनिक प्रकाशन गृह, दारागंज, प्रयागराज | गोरखपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर। |
कर्ण | बुनियादी साहित्य मन्दिर, पटना-4 | अलीगढ़, जौनपुर, बलिया, हमीरपुर, एटा। |
कर्मवीर भरत | हिन्दुस्तान बुक हाउस, अस्पताल रोड, परेड, कानपुर | मेरठ, फर्रुखाबाद, पीलीमीत, रायबरेली। |
तुमुल | तुमुल इन्डियन प्रेस पब्लिकेशन प्रा0 लि0 36, पन्ना लाल रोड, प्रयागराज | वाराणसी, इटावा, बिजनौर, जालौन, बदायूँ |
नोट: उपर्युक्त के अतिरिक्त अन्य जिलों /नये सृजित जिलों में खण्ड काव्य पूर्व वर्षो की भांति यथावत् पढ़ाये जायेंगे।
यू. पी. बोर्ड कक्षा 10 प्रारंभिक हिंदी सिलेबस 2023 (हिंदी से छूट पाने वाले छात्रों के लिए)
हिंदी विषय की ही भाती प्रारंभिक हिंदी विषय की लिखित परीक्षा भी 100 अंको की होगी। 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जायेगे। उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा १० हिंदी का पाठ्यक्रम नीचे दिया गया है.
- हिन्दी गद्य
- हिन्दी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (शुक्ल युग एवं शुक्लोत्तर युग-लेखकों एवं रचनाओं के नाम)
- हिन्दी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (रीतिकाल एवं आधुनिक काल-कवि एवं उनकी कृतियां)
- गद्य हेतु निर्धारित पाठ्य वस्तु से
- सन्दर्भ
- रेखांकित अंश का अर्थ
- तथ्यपरक प्रश्न (पाठ-मित्रता, ममता, भारतीय संस्कृति, अजन््ता)
- काव्य हेतु निर्धारित पाठ्य वस्तु से सन्दर्भ सहित अर्थ (सूरदास, तुलसीदास, पंत, रामनरेश त्रिपाठी, सुभद्रा कुमारी चौहान)
- संस्कृत हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से
- गद्य अथवा पद्य का संदर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद (पाठ-वाराणसी, अन्योक्तिविलास: प्रबुद्धों ग्रामीणः, भारतीया संस्कृतिः, जीवन सूत्राणि)
- पाठों पर आधारित संस्कृत में अति लघु उत्तरीय प्रश्न
- निर्धारित पाठों के लेखकों तथा कवियों के जीवन परिचय एवं रचनाएं संबंधी प्रश्न (लघु उत्तरीय)
- काव्य सौंदर्य के तत्व
- रस-हास्य एवं करूण (परिभाषा व उदाहरण)
- अलंकार-उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा (परिभाषा उदाहरण)
- छन्द-दोहा, चौपाई-लक्षण उदाहरण
- हिन्दी व्याकरण
- समास-कर्मधारय, बहुव्रीहि।
- लोकोक्तियां एवं मुहावरे-अर्थ एवं वाक्य प्रयोग
- पर्यायवाची शब्द
- विपरीतार्थक शब्द
- तत्सम तद्भव
- वाक््यांशों के लिए एक शब्द की रचना
- संस्कृत व्याकरण
- सन्धि-यण्, वृद्धि सन्धि
- शब्दरूप-संज्ञा-फल, मति, पयस्, सर्वनाम-तद्, युष्मद् |
- धातु रूप-पठ्, हस्, दृश्, पच्
- निबन्ध-वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, सामाजिक समस्याओं पर आधारित तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जनसंख्या तथा यातायात नियम संबंधी निबन्ध
निर्धारित पाठ्यवस्तु/ Study Material
गद्य हेतु
- मित्रता – रामचन्द्र शुक्ल
- ममता – जयशंकर प्रसाद
- भारतीय संस्कृति – राजेन्द्र प्रसाद
- अजन्ता – भगवत् शरण उपाध्याय
काव्य हेतु
- सूरदास – पद
- तुलसीदास – धनुष भंग, वन पथ पर
- सुमित्रानन्दन – पंत चींटी, चन्द्रलोक में प्रथम बार
- रामनरेश त्रिपाठी – स्वदेश प्रेम
- सुभद्रा कुमारी चौहान – झाँसी की रानी की समाधि पर
सस्कृत हेतु
- पाठ-वाराणसी, अन्योक्तिविलास:, प्रबुद्धो ग्रामीण., भारतीया: संस्कृति, जीवन-सूत्राणि।
Internal Assessment / आन्तरिक मूल्यांकन – (प्रत्येक दो माह के अन्तिम सप्ताह में) (30 अंक)
- अंक-वाचन (भाषण, वाद-विवाद आदि) (10 अंक)
- व्याकरण (10 अंक)
- स॒जनात्मक-निबन्ध, नाटक, कहानी आदि। (10 अंक)
Other Subjects Syllabus: Check here
hello
Yeh kya 2022-2023
Aap coaching Nahi pada sakte sir
Ap kaun aur kaha se ho
Apna contact number send kijiye
Sir aap hindi padhate h